जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

कटंगी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कटंगी बाईपास पर दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

जबलपुर के कटंगी बाईपास स्थित पांडा ढाबा के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी वीरेंद्र सिंह पंवार के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे थाना एफआरबी 112 को सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजेंद्र ठाकुर (पिता भाव सिंह ठाकुर, उम्र 50 वर्ष) जबलपुर से अपने गांव भोसलपुर की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पांडा ढाबा के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई।

हादसा इतना गंभीर था कि राजेंद्र ठाकुर को मौके पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी में यह भी सामने आया है कि हादसे के समय उनकी बेटी आकांक्षा भी बाइक पर सवार थी। हालांकि वह घायल हुई है या सुरक्षित है, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button