मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING: जहरीली शराब का कहर? बंडा क्षेत्र में 9 से बढ़कर 12 हुआ संदिग्ध लोगों की मौत का आंकड़ा,50 से अधिक लोग उपचार के लिए भर्ती…. पूरे क्षेत्र में हड़कंप, देखें पूरा वीडियो

सागर, यशभारत – बंडा तहसील क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से भारी तबाही मची है। पिछले 48 घंटों के भीतर जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 12 तक पहुंच गया है, जबकि 50 से अधिक लोग जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मामले की पुष्टि बंडा सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह खटीक ने की है।
​शनिवार से शुरू हुए इस मौत के तांडव ने नौराज, बरेठी, बमूरा, गूगरा और आसपास के गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 10 से अधिक अति-गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि इस भयानक त्रासदी के बाद भी आबकारी महकमा सोया रहा, जिससे अवैध शराब का कारोबार फलत-फूलता रहा और एक दर्जन परिवारों के चिराग बुझ गए। प्रशासन का अनुमान है कि प्रभावित गांवों में और लोगों में भी लक्षण देखे जा रहे हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

InCollage 20260906 095133604
​घटना में हताहत हुए लोगों का विवरण
​मृतकों के नाम:

​नौराज: करतार लोधी (30, पिता: जोधन लोधी), डिगविजय लोधी (28, पिता: देवेंद्र लोधी), राजेंद्र लोधी (26, पिता: मूरत सिंह लोधी)
​चाटन: रोशन लोधी (32, पिता: जगन्नाथ लोधी)
​गूगराकुड़: गोगलू उर्फ चयन सिंह लोधी (42, पिता: साहब सिंह)

​चौका: हरनाम सिंह लोधी (42, पिता: घनश्याम सिंह लोधी), उजयार सिंह लोधी (56, पिता: विजय सिंह लोधी)
​सागर रेफर किए गए गंभीर मरीज:
​उत्तम सिंह राय (35, पिता: नाथू सिंह राय, निवासी: दलपतपुर) — हालत अत्यंत नाजुक
​मक्खन (35, पिता: अनरथ, निवासी: गूगरा)
​धनसिंह आदिवासी (40, पिता: परमसिंह आदिवासी, निवासी: हिनौती)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button