मध्य प्रदेशराज्य

जहरीली शराब का कहर? : बंडा क्षेत्र में 6 लोगों की संदिग्ध मौत,प्रशासन में हड़कंप …. देखें पूरे विडियो

सागर, यशभारत l बंडा क्षेत्र में जहरीली व अवैध शराब का सेवन करने से करीब 6 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। शनिवार रात घूघर, नौराज, बराज और आसपास के क्षेत्रों में कई लोगों ने शराब पी थी, जिसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस-प्रशासन की जांच शुरू

प्रशासन द्वारा संदिग्ध शराब के स्रोतों, अवैध बिक्री के ठिकानों और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, मौतों की अंतिम और आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम तथा फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घटना के जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

कलेक्टर की अपील: लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं स्क्रीनिंग

Screenshot 20260906 095050.WhatsApp

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि जहरीली व अवैध शराब के सेवन से कई लोग बीमार पड़े हैं और मौतों की सूचना प्राप्त हुई है।

 

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति ने पिछले 24 से 48 घंटों में किसी भी प्रकार की शराब का सेवन किया है, या उनमें जहरीली शराब का कोई भी लक्षण (जैसे धुंधला दिखना, उल्टी, पेट दर्द या घबराहट) दिखाई दे रहा है, तो वे तुरंत स्थानीय डॉक्टर की टीम से संपर्क करें या सीधे सिविल अस्पताल पहुँचकर अपनी जांच करवाएं। चिकित्सा दल स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है।

 

इन्होंने कहा…

” सुबह तड़के सूचना मिली थी कि शाहगढ़ तहसील के बराज गांव में शराब पीने से लोगों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी जुटाने पर पता चला कि इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है. अभी हम मौके पर पहुंचे हैं और घटना की जांच कर रहे हैं. मृतकों के पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था कराई जा रही है. फिलहाल गांव के लोगों ने इन लोगों के शराब पीने की पुष्टि की है. यह शराब कैसी थी, इन लोगों तक कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है. एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैंl

 

प्रदीप वाल्मीकि, एसडीओपी बंडा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button