लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग अस्पताल की कर्मचारी ने की आत्महत्या

लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग अस्पताल की कर्मचारी ने की आत्महत्या
यश भारत भोपाल। राजधानी के एक निजी अस्पताल की महिला कर्मचारी ने अपने लिव इन पार्टनर के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। शाहपुरा क्षेत्र में रहने वाली महिला के परिजनों ने एक युवक पर कई तरह का दबाव बनाने वा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन युवक का कहना था कि वह ससुराल में लड़की के यहां रहेगा जबकि लड़की इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस ने मर्ग केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के परिजनों के बयान लिए गए हैं। युवक की तलाश की जा रही है। बताया या रहा है कि युवती का युवक से जमकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।
शाहपुरा पुलिस के अनुसार शाहपुरा गांव में तान्या सूर्यवंशी पुत्री साहबलाल सूर्यवंशी धनपाल के मकान में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह शाहपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करती थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी देर रात उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। युवती के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि लड़का जाति का तो नहीं था, लेकिन हम लोग शादी के लिए तैयार थे। लड़के के परिजन भी हमारे संपर्क थे। दोनों के परिवार शादी की बात आगे बढ़ा ही रहे थे। युवक शादी के बाद ससुराल में रहने के लिए दबाव बना रहा था, यह बात मेरी बेटी को पसंद नहीं थी। पुलिस मृतका के लिव-इन पार्टनर की तलाश शुरू कर दी है।
युवती के सहकर्मियों से होगी पूछताछ
पुलिस ने बताया कि युवती के सहकर्मियों से पूछताछ की जाएगी, ताकि लिव-इन पार्टनर के संबंध में और जानकारी खंगाली जा सके। लड़का युवती को परेशान करता था या नहीं, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही युवती के मोबाइल को जांच के लिए जब्त किया गया है। उसकी भी जांच की जा रही है।







