भोपालमध्य प्रदेश

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के तीन अलग-अलग थाना इलाकों में तीन लोगों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल किसी भी मामले में आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला रातीबड़ थाना इलाके का है। यहाँ अराध्या सिटी, नाथूबरखेड़ा निवासी भावेश पटेल पिता जगदीश पटेल ने बीती रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मर्ग कायम किया और शव को पीएम के लिए मर्चुरी भिजवाया।

​वहीं दूसरा मामला हबीबगंज थाना इलाके का है। यहाँ बीडीए मल्टी में रहने वाले रोहन बेन पिता संजू ने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की भनक लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

​तीसरी घटना छोलामंदिर थाना इलाके में सामने आई है। यहाँ रहने वाले यश प्रताप सिंह पिता मुरारी मीना ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तीनों ही मामलों में मृतकों के पास से कोई सुसाइड नोट नहीमिला है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button