मध्य प्रदेशराज्य

प्राचार्य का छात्रा से आपत्तिजनक ऑडियो वायरल : आर्थिक सहायता और निजी मुलाकात का दिया लालच; पीड़िता ने थाने में की शिकायत

सतना। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य डॉ. एम.सी. राय का एक छात्रा से कथित आपत्तिजनक बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। बातचीत में प्राचार्य छात्रा को “आर्थिक सहायता” और “जेब खर्च की व्यवस्था” का लालच देते हुए निजी मुलाकात का दबाव बनाते सुनाई दे रहे हैं।

ऑडियो में प्राचार्य छात्रा से कहते हैं— “दो-चार दिन रुकने का प्लान बनाओ, हम कुछ आर्थिक सहायता करवा देंगे, लेकिन हमसे मिलना एक बार… दोस्ती करना सीख लो, फायदा ही फायदा है।”

ऑडियो की शुरुआत में प्राचार्य छात्रा को अंग्रेजी का शब्द ‘पुअर’ (Poor) समझाते हैं। इसके बाद वे छात्रा से उसकी जाति, पिता की आमदनी और छात्रवृत्ति की जानकारी पूछते हैं।

धीरे-धीरे बातचीत निजी मोड़ ले लेती है और प्राचार्य छात्रा से कहते हैं—

“तुम आती हो तो मान लो रात को रुकना होगा… चार दिन रुकने का प्लान बनाओ, हम कुछ पैसे दिलवा देंगे।”

जब छात्रा कॉलेज में मिलने की बात कहती है तो प्राचार्य जवाब देते हैं—कॉलेज में नहीं, मैं बताऊंगा कहां मिलना है। पूरे मामले की  थाने में शिकायत की गई हैं l

बताया जा रहा है कि डॉ. एम.सी. राय के प्राचार्य बनने के बाद से ही कई विवाद सामने आए हैं। कॉलेज की महिला कर्मचारियों ने पहले भी उन पर प्रताड़ना के आरोप लगाकर राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

उच्च शिक्षा विभाग करेगा जांच

मामले में रीवा संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. आर.पी. सिंह ने कहा—“वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। यदि प्राचार्य दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button