जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

अचानक ब्रेक लगाने से ट्रक से जा भिड़ी कार, तीन लोगों की मौत 

इंदौर, यशभारत।

इंदौर, यशभारत। इंदौर में नेमावर रोड पर देर रात बारातियों की एक कार भूसे से भरे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना के बाद खुड़ैल पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक हादसा देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास उस वक्त हुआ जब दुल्हन को लेकर लौट रही बारात की गाड़ी आयशर वाहन से जा टकराई। इसमें गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और अंदर मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वाहन में से घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। कार के आगे एक भूसे भरा एक वाहन चल रहा था। इसी दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में उसने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान कार का ड्राइवर ब्रेक नहीं लगा पाया और वह सीधे आयशर वाहन से टकरा गई। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग आक्रोशि हो गए और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया इसके बाद वे हटे। इस दौरान कुछ लोगों ने आयशर वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की थी, लेकिन उन्हें रोक दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button