भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश
सेंट्रल जेल परिसर में चोरी का मामला, तीन महीने में तीसरी बार वारदात

सेंट्रल जेल परिसर में चोरी का मामला, तीन महीने में तीसरी बार वारदात
भोपाल, यशभारत। राजधानी के सेंट्रल जेल परिसर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले तीन महीने के भीतर यहां चोरी की यह तीसरी वारदात सामने आई है। ताजा मामले में आज दोपहर करीब 12 बजे चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े हुई इस चोरी के बाद जेल परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस परिसर और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।







