हाई-प्रोफाइल ‘चार इमली’ कॉलोनी में चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने 1 लाख का माल किया जब्त

हाई-प्रोफाइल ‘चार इमली’ कॉलोनी में चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने 1 लाख का माल किया जब्त
चोरी के आरोप में दो शातिर गिरफ्तार, सीसीटीवी से मिली पहचान
भोपाल,यशभारत। राजधानी की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली चार इमली कॉलोनी में हुई चोरी की एक वारदात का थाना हबीबगंज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान (पानी की मोटरें और नल की टोंटियाँ) बरामद किया है।
मिसी जानकारी के अनुसार मामला 08 अक्टूबर का है, जब बंगला क्रमांक डी 3/19 चार इमली में क्रोम्पटन कंपनी की तीन पानी की मोटरें और सात पीतल/स्टील की नल की टोंटियाँ चोरी हो गईं थीं। यह पूरी वारदात घर के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया था।
पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर मानसरोवर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित उर्फ बाबा करौसिया (उम्र 19 वर्ष, निवासी ज्योतिबा फूले नगर) बताया। वही सुमित ने पूछताछ में अपने साथी मनोज मिश्रा (उम्र 29 वर्ष, निवासी प्रियदर्शनी नगर) के साथ मिलकर चार इमली में चोरी करना स्वीकार किया।
दो बड़ी वारदातों का खुलासा
गिरफ्तार आरोपियों ने केवल चार इमली की चोरी ही नहीं, बल्कि एक अन्य बड़ी वारदात भी स्वीकार की। आरपियों ने आरकेएमपी स्टेशन पर चोरी: 9 अक्टूबर को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) के पास बंसल प्लाजा के बाहर खड़ी एक कार का गेट खोलकर अंदर से पर्स चोरी करना भी कबूल किया।
पुलिस ने बताया कि अनुसार, मुख्य आरोपी सुमित उर्फ बाबा करौसिया पर पहले से ही 7 गंभीर अपराध दर्ज हैं, जबकि मनोज मिश्रा पर भी एक पुराना अपराध दर्ज है।







