भोपाल

जो नशा करता है उसकी शान चली जाती है – दाजी  -मप्र पुलिस के अभियान में शामिल हुआ श्रीरामचंद्र मिशन

जो नशा करता है उसकी शान चली जाती है – दाजी

-मप्र पुलिस के अभियान में शामिल हुआ श्रीरामचंद्र मिशन
भोपाल यशभारत। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जागरूता अभियान चलाया जा रहा है। नशे दूरी है जरूरी अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मप्र पुलिस के अभियान में अब श्रीरामचंद्र मिशन हार्टफुल नेस भी जुड गया है। श्रीरामचंद्र मिशन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर शहरों व गांवों में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मिशन के अध्यक्ष कमलेश डी पटेल दाजी ने कहा है कि नशा का उल्टा शान होता है। जो नशा करता है उसकी शान चली जाती है। नशा सिर्फ ड्रग्स का नहीं कई तरह का होता है जिसकी लत का शिकार युवा वर्ग ज्यादा हो रहा है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। मप्र पुलिस के अभियान के साथ मिलकर अब शहर व गांवों में अभियान चलाया जाएगा। दाजी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि श्रीरामचंद्र मिशन द्वारा देश भर में विभिन्न तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। समाजिक जनचेतना के लिए कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button