भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय का 7 मई को होगा लोकार्पण

भोपाल नगर निगम के नए मुख्यालय का 7 मई को होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री करेंगे आधुनिक भवन का लोक अर्पण शहर को मिलेगी अत्याधुनिक प्रशासनिक सुविधा
भोपाल, यशभारत। राजधानी वासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात के रूप में नगर निगम भोपाल के नए मुख्यालय भवन का लोक अर्पण 7 मई को मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगर निगम के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

नगर निगम का नया मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है जहां नागरिकों को विभिन्न निगम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। नए भवन के शुरू होने से निगम के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।







