
राज्यपाल ने डॉ. शिरीष चन्द्र मिश्रा को दिलाई छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ
महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने 19 जनवरी 2026 को लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में डॉ. शिरीष चन्द्र मिश्रा को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
.jpeg)
शपथ ग्रहण की प्रक्रिया मुख्य सचिव विकास शील ने पूर्ण कराई। समारोह में राजस्व, खेल एवं युवा कल्याण तथा आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, मुख्यमंत्री के सचिव सुबोध सिंह सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सूचना आयोग एवं मानव अधिकार आयोग के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








