भोपालमध्य प्रदेश

बिजली सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, करंट हादसों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील

बिजली सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी, करंट हादसों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील

भोपाल यश भारत। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आम लोगों से सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि छोटी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है इसलिए विद्युत सुरक्षा नियमों का पालन बेहद जरूरी है। कंपनी द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों में कहा गया है कि घरों और अन्य स्थापनाओं के आसपास विद्युत लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कई बार घरेलू वायरिंग फिटिंग या विद्युत उपकरणों में खराबी के कारण करंट लगने और शॉर्ट सर्किट जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे मामलों में लीकेज करंट गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे केवल आईएसआई मार्क वाले गुणवत्ता युक्त विद्युत उपकरणों का ही उपयोग करें। साथ ही समय समय पर घर की वायरिंग और इलेक्ट्रिक फिटिंग की जांच कराते रहें। कंपनी का कहना है कि जागरूकता और सावधानी अपनाकर अधिकांश विद्युत दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। कंपनी ने लोगों से बारिश और नमी वाले मौसम में बिजली उपकरणों के उपयोग के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की भी सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button