भोपाल

शासन को पहुंचाई 13 करोड़ से अधिक की हानि 

शासन को पहुंचाई 13 करोड़ से अधिक की हानि
– ईडब्ल्यूओ इंदौर ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
भोपाल यशभारत। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो इंदौर ने शासन को हानि पहुंचाने के मामले में कार्रवाई की है। जमीन की रजिस्ट्री के दौरान 13 करोड़ 32 लाख 95 हजार की स्टांप ड्यूटी चोरी करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि के क्रेता विवेक चुघ पिता मोहललाल चुघ, हितेन्द्र मेहता, अजय कुमार जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन द्वारा रजिस्ट्री (स्टाम्प) के अधिकारियों के साथ मिलकर हानि पहुंचाई गई है। शिकायत के आधार पर ईओडब्यलू इंदौर की टीम ने विवेक चुघ मेसर्स एक्सक्लूसिव रियल्टी, हितेन्द्र मेहता मेसर्स सेवनहार्ट्स बिल्डकॉन एलएलपी, अजय कुमार जैन पिता महेन्द्र कुमार जैन, संजय सिंह, उप पंजीयक पंजीयक कार्यालय इंदौर, अमरेश नायडू वरिष्ठ जिला पंजीयक पंजीयक कार्यालय इंदौर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया है।
क्रेताओं ने अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ कर डीएलएफ गार्डन सिटी मांगल्या सडक़ की गाईड लाईन दर 50800 रुपए की दर से रजिस्ट्री नहीं की। डीएलएफ गार्डनसिटी के स्वीकृत संशोधित नक्शे में काट-छांट कर अंश भाग ही अपलोड किया गया। डीएलएफ गार्डनसिटी का नाम हटाकर मांगलिया सडक़ गांव की गाईड लाईन दर राशि 14200 प्रति वर्ग मीटर की दर से रजिस्ट्रियां कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button