Top-5देशमुख्य ख़बरें

5 जी, AI और ब्रॉडबैंड से जियो की विकास उड़ान को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई, यशभारत । भारत की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था में जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के लिए विकास के नए अवसर उभर रहे हैं। 5त्र सेवाओं का विस्तार, होम ब्रॉडबैंड की बढ़ती मांग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड टेक्नोलॉजी कंपनी के कारोबार को नई दिशा दे सकते हैं। ब्रोकरेज रिपोर्टों के अनुसार, बड़ी ग्राहक संख्या और स्वदेशी तकनीकी क्षमताएं जियो के दीर्घकालिक विकास का आधार बन सकती हैं।

2जी से 5जी में बदलाव बड़ा अवसर

जून 2026 तक जियो के कुल ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ बताई गई है। इनमें लगभग 26.10 करोड़ उपभोक्ता अभी भी 2जी नेटवर्क पर हैं। इन ग्राहकों को 4जी और 5जी सेवाओं से जोडऩा कंपनी के लिए बड़ा अवसर है। किफायती मोबाइल फोन, आकर्षक रिचार्ज प्लान और डिजिटल सेवाओं के जरिए कंपनी अपना ग्राहक आधार बढ़ा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, जियो का औसत राजस्व प्रति उपयोगकर्ता वित्त वर्ष 2024 के 181.7 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 215.6 रुपये हो गया। प्रीमियम प्लान और मनोरंजन, क्लाउड स्टोरेज तथा गेमिंग जैसी सेवाओं के बंडल से आय बढ़ाने की संभावना है।

होम ब्रॉडबैंड में विस्तार की गुंजाइश

जून 2026 तक जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर के ग्राहकों की संयुक्त संख्या 2.86 करोड़ बताई गई है। देश में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की सीमित पहुंच इस कारोबार के विस्तार का अवसर देती है। जियोफाइबर के साथ वायरलेस तकनीक पर आधारित जियोएयरफाइबर उन क्षेत्रों तक इंटरनेट पहुंचाने में मदद कर सकता है, जहां फाइबर नेटवर्क बिछाना कठिन या महंगा है।

AI और तकनीक से नए कारोबार की उम्मीद

जियो अब केवल दूरसंचार कंपनी तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी 5जी नेटवर्क,क्लाउड कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज डिजिटल समाधानों में अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। ब्रोकरेज रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने विभिन्न दूरसंचार और डिजिटल तकनीकों से जुड़े 7,220 पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं।जियोब्रेन जैसे AI प्लेटफॉर्म से नेटवर्क संचालन और ऑटोमेशन में मदद मिल सकती है। कंपनी अपनी तकनीक दूसरे देशों के दूरसंचार ऑपरेटरों को उपलब्ध कराकर आय के नए स्रोत भी विकसित कर सकती है।

निवेश से पहले जोखिमों का आकलन जरूरी

जियो के सामने विकास की संभावनाएं हैं, लेकिन निवेशकों को कंपनी का मूल्यांकन, मुनाफा, कर्ज, पूंजीगत खर्च और नकदी प्रवाह भी देखना चाहिए। 5जी, ब्रॉडबैंड और AI  में बड़े निवेश की जरूरत तथा बाजार में प्रतिस्पर्धा कंपनी के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। कुल मिलाकर, 5जी, होम ब्रॉडबैंड,AI और अंतरराष्ट्रीय विस्तार जियो के विकास के प्रमुख आधार बन सकते हैं। हालांकि, इन अवसरों का वास्तविक लाभ कंपनी की रणनीति के सफल क्रियान्वयन और वित्तीय प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। निवेशकों को ढ्ढक्कह्र संबंधी निर्णय से पहले आधिकारिक दस्तावेजों और वित्तीय आंकड़ों की जांच करनी चाहिए।

1792314040 WhatsApp Image 2026 10 18 at 13.46.10

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button