भोपालमध्य प्रदेश

दुर्गा नगर में विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

दुर्गा नगर में विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज

भोपाल,यशभारत। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा नगर नाका के पास पुरानी रंजिश या कहासुनी को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित आशीष सिंह का दुर्गा नगर नाका के पास विशाल, रवि, आकाश और उनके अन्य साथियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आशीष के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने हमला करते हुए किसी नुकीली चीज से आशीष पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद पीड़ित आशीष थाने पहुंचा और पूरी आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी विशाल, रवि, आकाश और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। बागसेवनिया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button