थाना प्रभारी के आवास का फलदार आम का पेड़ काटा

थाना प्रभारी के आवास का फलदार आम का पेड़ काटा
भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल के मिसरोद क्षेत्र में थाना प्रभारी के शासकीय आवास परिसर में लगे फलदार आम के पेड़ को काटे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेड़ की केवल छंटाई की जानी थी, लेकिन संबंधित कर्मचारियों ने पूरे पेड़ को ही काट दिया।
यह घटना भेल के आवासीय परिसर में हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी के आवास में लगा आम का पेड़ नीलम प्रजाति का था, जिसमें हर वर्ष बड़े और अच्छी गुणवत्ता के फल लगते थे।
बताया जा रहा है कि पेड़ों की देखरेख और छंटाई के दौरान कर्मचारियों ने गलती से पेड़ को ही काट दिया। मामले की शिकायत किए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों का कथित रूप से लापरवाह रवैया सामने आया है। बताया गया कि शिकायत के बाद भी अधिकारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि थाना प्रभारी के आवास में लगे पेड़ की भी इस तरह कटाई हो सकती है, तो अन्य स्थानों पर पेड़ों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।







