जबलपुरमध्य प्रदेश

अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी, हाथ-पैरों पर मिले घाव के निशान

मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी

जबलपुर,यश भारत। शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौड़ी के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मामले की सूचना सुबह थाने में मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का निरीक्षण किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव के हाथ-पैरों पर घाव के निशान पाए गए हैं, जिससे मामले को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ की कलाई पर टैटू में “पापा” तथा दाहिनी कलाई पर “रोशनी” लिखा हुआ है, जो पहचान में सहायक हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button