जबलपुरमध्य प्रदेश

खंडहरनुमा मकान में मिला युवक का सड़ा-गला शव,मोहल्ले में फैली सनसनी

गरीब नवाज कमेटी ने किया अंतिम संस्कार

जबलपुर यशभारत। मदन महल थाना क्षेत्र के कृपाल चौक स्थित एक पुराने मकान से रविवार दोपहर एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। मोहल्ले में तेज दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने थाना गढ़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मकान के अंदर हरीश नायडू (42 वर्ष) का शव मिला, जो बीते कई दिनों से वहीं मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। मृतक हरीश नायडू, पिता स्वर्गीय एम.एल.बी. नायडू, 1882 गुप्तेश्वर, कृपाल चौक में निवासरत थे। बताया गया है कि वह अकेले रहते थे और बीते 5 से 6 दिनों से दिखाई नहीं दिए थे।

शव से उठ रही तीव्र दुर्गंध के चलते मोहल्ले के लोग और परिजन शव के पास जाने से भी हिचकिचा रहे थे।मृतक की भाभी एडवोकेट सुनंदा नायडू ने बताया कि मृतक उनके देवर थे और अकेले रहते थे। जब स्थिति की जानकारी हुई, तो उन्होंने गरीब नवाज कमेटी से संपर्क किया।

सूचना मिलते ही गरीब नवाज कमेटी के सदस्य रियाज अली, बाबू खान, दीपक निगम, मोहम्मद इमरान, बछु नांकनी, मिस्टर करीम और यूसुफ मालगुजार मौके पर पहुंचे और मृतक का शव कमेटी के निजी वाहन से रानीताल मुक्ति धाम ले जाकर परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button