पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकाल कर निकाली हेकड़ी
सिविल लाइन में रेस्टोरेंट में की थी मारपीट

जबलपुर। खाकी ने इन दिनों अपराध पर नियंत्रण करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है.आरोपियों का जुलूस निकालकर।ऐसा ही जुलूस गुरुवार को जबलपुर में निकाला गया. शहर में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जबलपुर पुलिस ने अमाल चौधरी,अंकित गोटियां और उसके अन्य साथियों का जुलूस निकाला।
मारपीट और तोडफ़ोड़ का मामला

सभी आरोपियों ने बीती रात सिविल लाइन ने क्षेत्र स्थित प्रदीप राम के रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट में देर रात 10 से 12 अज्ञात युवक पहुंचे और शराब के लिए पैसों की मांग की रेस्टोरेंट संचालक द्वारा पैसे ना देने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को धर दबोचा गया।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
सिविल लाइन पुलिस ने घटना के तुरंत बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद, पुलिस ने बदमाशों का जुलूस निकालकर जनता को यह संदेश देने का प्रयास किया कि अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।







