6 दिन बाद भी नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त

जबलपुर यश भारत। पाटन थानांतर्गत 30 मई को हुई हत्या की वारदात के 6 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। हत्या के इस प्रकरण में विवेचना के लिए सर्वप्रथम मृतक की शिनाख्त महत्वपूर्ण बिंदू हैं लेकिन जिस तरह ग्रामीण और अन्य भी मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाए उससे यह प्रतीत हो रहा है कि मृतक किसी दूसरे क्षेत्र का निवासी हो सकता हैं। पुलिस अपने स्तर पर मृतक की शिनाख्त के लिए खासी मशक्कत कर चुकी हैं लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र 25 से 28 वर्ष के लगभग है। उसके हाथ व सीने में टेटू बने हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक पाटन या आसपास का रहने वाला नहीं हैं। एक संबंध में जब आज पाटन थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सेनाप्त ना हो पाने की स्थिति में पीएम और दूसरी कार्यवाहियों के उपरांत उसे दफना दिया गया है फोटो व दूसरे जो साक्ष्य उनके आधार पर शिनाख्त के प्रयास अभी जारी है।
टैटू से भी नहीं हो
पाई पहचान
ज्ञात हो कि मृतक के दाएं हाथ में अंग्रेजी और हिंदी में दीपक लिखा हुआ था, वहीं बाएं हाथ में टैटू से राम और मर्द लिखा है। इसके साथ ही मृतक के सीने में टैटू से मर्द भी लिखा हुआ था। मृतक का बांया कंधा जला हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हाथ व सीने में बने टेटू से पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शरीर में लिखे राम, दीपक और सीने पर मर्द के टैटू की फोटो लेकर पाटन और आसपास के क्षेत्र में प्रेषित की है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले अलग-अलग थानों में भेजी है। एएसपी का कहना है कि पीएम के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।
नग्न अवस्था में मिला था शव
ज्ञात हो कि 30 मई को पाटन थानांतर्गत एक व्यक्ति के मृत पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर टीआई पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत स्टाफ के साथ मौके पर पहुचें। जहां एक करीब 35 वर्षीय युवक का नग्न अवस्था में शव मिला। युवक के सिर, चेहरे पर चोट के निशान थे जिनसे खून निकला था। चेहरे पर टी शर्ट ढ़की थी। मौके पर शराब के पाव पड़े थे। ऐसी आशंका व्यक्त की गई किसी परिचित ने पहले मृतक के साथ शराब पी और फिर जब वह नशे की स्थिति में था तभी आरोपी द्वारा उसे मौत के घाट उतारा गया होगा।







