जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

ठेकेदार ने अपनी सहूलियत के लिए मोड़ दिया नाले का रुख   

ठेकेदार ने अपनी सहूलियत के लिए मोड़ दिया नाले का रुख   

   जबलपुर यश भारत। आधारताल रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार के द्वारा अपनी सहूलियत के हिसाब से नाले का रुख मोड़ दिया गया है जिसके कारण क्षेत्र में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। रिछाई बस्ती और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े लोग अब इस चिंता में है कि यदि तेज बारिश हुई तो फिर क्या होगा। बस्ती के साथ ही स्टेशन से लगी औद्योगिक इकाईयां  भी बुरी तरह से प्रभावित होगी। रेलवे स्टेशन से लगे रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में अनेक इकाइयां संचालित हो रही है। इन्हीं के बीच से रेलवे स्टेशन आने जाने का रास्ता है। रेलवे के द्वारा स्टेशन से निकलने वाले पानी के लिए हाल ही में नालियों में पाइप डाला गया है। लेकिन इसका रुख बस्ती और औद्योगिक क्षेत्र की ओर कर दिया गया। जिसके कारण हो यह रहा है कि इससे निकलने वाला पानी हम बस्ती और इकाइयों को प्रभावित करेगा और जल भराव की आशंका बढ़ गई है। बस्ती के लोग और फैक्टरी संचालकों का कहना है कि यहां से पानी की निकासी नहीं है। हाल ही में हुई बारिश के बाद यहां पानी जमा हो गया है और यदि तेज बारिश होती है तो यही पानी बस्ती और इकाइयों तक पहुंच जाएगा। जिसके कारण इस क्षेत्र में ना केवल आवागमन बाधित होगा बल्कि औद्योगिक इकाइयों में जलभराव होने पर उनका कार्य प्रभावित होगा और उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ेगा। बताया जाता है कि रिछाई रेलवे स्टेशन के पास ठेकेदार ने अपनी सहूलियत को देखते हुए यहां कच्चा पुल बनाया था। इसमें जो पाइप डालकर पानी का ड्रेनेज बनाया गया है जिसके कारण स्थिति यह बन गई है कि यदि दो-तीन इंच बारिश लगातार हो जाती है तो करीब 100 औद्योगिक इकाई में प्रभावित होगी। गत वर्ष भी इसी तरह की स्थिति बनी थी और फैक्ट्री संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button