बिजली के तार में बाइक सवार युवक की फंस गई गर्दन: मौत, क्षेत्र में हड़कंप…

रीवा । हनुमान मंदिर जाने के लिए बाइक से निकले दंपति दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सड़क हादसे के दौरान बिजली के तार में बाइक सवार युवक की गर्दन फंस जाने से मौत हो गई। वहीं गिरने की वजह से पत्नी घायल भी घायल हुई है।
अस्पताल चौकी पुलिस के मुताबिक, मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिधुई खुर्द निवासी अनिल पटेल पिता राजकुमार 38 वर्ष को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि अनिल अपनी पत्नी रेखा को लेकर हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन की ठोकर से ये लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। बताया गया है कि घटनास्थल पर बिजली का तार झूल रहा था, जो अनिल की गर्दन में बुरी तरह फंस गया। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए रीवा लाया गया, लेकिन जान नहीं बच पाई।







