
जबलपुर यश भारत. आज और कल ज़िले में वर्षा एवं रात का तापमान बढ़ने की संभावना है। हालांकि इस बीच छुटपुट बारिश के ही आसार हैं। स्थानीय मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी के अनुसार जिस चक्रवात के असर के कारण मौसम की मिजाज में बदलाव दिख रहा था वह बिहार यूपी की तरफ खिसक गया है जिसके चलते अब धीरे-धीरे मौसम खुल जाएगाऔर 3 नवंबर से बादल हट जाएंगे एवं हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पूर्व हो जाएगी। दीर्घावधि पूर्वानुमान हेतु पूर्वी मध्य प्रदेश में 5-13 नवंबर तक वर्षा नही होने की संभावना है।
मौसम के मिजाज को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों को खेत में ही खड़ा रहने दें, एवं वर्षा उपरांत धूप में सुखाकर कटाई करें। खेतों को बुवाई हेतु तैयार करना एवं रबी फसलों की बुवाई मौसम को साफ एवं स्थिर होने के बाद करें। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए मौसम कार्यालय प्रभारी ने बताया है कि 1 नवंबर की सुबह न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि आद्रता 93% रही। इस बीच पिछले 24 घंटे में केवल दो मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है और 1 अक्टूबर से लेकर अब तक कुल वर्षा का आंकड़ा177 मिलीमीटर पर पहुंच गया है।







