मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा

मंत्रिपरिषद की बैठक में विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर हुई चर्चा
भोपाल, यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद मंत्रियों ने प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में राज्य के विकास कार्यों, बजट प्रावधानों और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति पर भी विचार किया और कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। इनमें ग्रामीण विकास को गति देने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शहरी अधोसंरचना को मजबूत बनाने से जुड़े प्रस्ताव प्रमुख रहे।
बैठक में प्रदेश की आर्थिक स्थिति, निवेश को बढ़ावा देने और किसानों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। सरकार की प्राथमिकताओं में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाना, रोजगार के अवसर बढ़ाना और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर करना शामिल है।
बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिए हैं,







