ग्वालियरमध्य प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश से तीन लुटेरे गिरफ्तार : रिटायर्ड कर्मचारी से सोने की चेन अंगूठी लूटकर आगरा में छुपे थे… एक आरोपी फरार

ग्वालियरl ग्वालियर में लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा में छिपे तीन आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने दबोच लियाlग्वालियर में रिटायर्ड कर्मचारी से सोने की चेन और अंगूठी लूटने वाले तीन बदमाशों को विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है, वहीं एक अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का मानना है कि इन बदमाशों से शहर में चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में भी खुलासा हो सकता है।

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी के पास स्थित मोंटीकार्लो शोरुम के पास 3 अगस्त को मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कर्मचारी घनश्याम तिवारी से चार बदमाशों ने सोने की चेन-अंगूठी लूट ली थी। कर्मचारी ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

यहां दी दबिश

बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर ने बताया कि लूट की इस घटना में जिन लोगों को तलाशा जा रहा है, वह आगरा में घूम रहे हैं। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button