भोपालमध्य प्रदेश

विधायकों के प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायतों पर विधानसभा की समिति ने किया मंथन

विधायकों के प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायतों पर विधानसभा की समिति ने किया मंथन

​भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश विधानसभा की सदस्यों के शिष्टाचार एवं सम्मान अनुरक्षण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को विधानसभा परिसर में आयोजित की गई। समिति के सभापति विजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में माननीय सदस्यों के प्रोटोकॉल और उनके सम्मान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

​प्रमुख सचिव सहित सदस्य रहे मौजूद
बैठक में समिति के सदस्य और विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं नरेंद्र प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर समन्वय और तकनीकी बारीकियों के लिए विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा भी बैठक में सम्मिलित हुए।

​शिकायतों का होगा सूक्ष्म परीक्षण
उल्लेखनीय है कि यह समिति विशेष रूप से उन शिकायतों की जांच करती है, जो विधायकों के तय प्रोटोकॉल के उल्लंघन से संबंधित होती हैं। बैठक के दौरान सभापति विजेंद्र प्रताप सिंह ने प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। समिति इन शिकायतों का गहन परीक्षण करने के बाद अपना प्रतिवेदन (रिपोर्ट) विधानसभा को सौंपेगी।

​समिति की भूमिका
संसदीय कार्यप्रणाली में यह समिति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसका सीधा संबंध जनप्रतिनिधियों की गरिमा और उनके विशेषाधिकारों के संरक्षण से है। अक्सर अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल का पालन न करने या कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किए जाने जैसे मामले इस समिति के समक्ष आते हैं, जिन पर अब कड़ा रुख अपनाया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button