भोपाल

श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन दिन तक चलेगा वार्षिक महोत्सव कई तरह के धार्मिक आयोजन होंगे

श्री खाटू श्याम मंदिर में तीन दिन तक चलेगा वार्षिक महोत्सव कई तरह के धार्मिक आयोजन होंगे

भोपाल यशभारत। कोलार इलाके के सर्वधर्म स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 5 जुलाई से तीन दिवसीय स्थापना समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। यह मंदिर का 23 वां वार्षिक महोत्सव है। श्री खाटू श्याम सेवा न्याश के विनोद अग्रवाल के मुुताबिक आयोजन के पहले दिन 5 जुलाई को शाम चार बजे खटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा शुरु होगी, जो नगर भ्रमण करते हुए मंदिर आकर समाप्त होगी। इसके बाद शाम करीब सात बजे महाआरती की जाएगी। दूसरे दिन 6 जुलाई को सुबह नौ बजे दुग्ध अभिषेक होगा। इसके बाद अलोकिक श्रृंगार किया जाएगा। इसी दिन शाम सात बजे से भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भजन संध्या में सुनील शर्मा जयपुर, साक्षी चौपड़ा दिल्ली और जानवी शर्मा कलकत्ता द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। तीसरे दिन सुबह श्री श्याम संकीर्तन होगा और उसके बाद दोपहर दो बजे से प्रसादी वितरण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मंदिर में हर एकादशी को श्रृद्धालुओं कमी भीड़ लगती है। इस दौरान कई तरह के आयोजन किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button