Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

फीस वृद्धि पर फूटा छात्रों का गुस्सा, RDVV में NSUI का हंगामा, 

कुलपति की गाड़ी पर चस्पा किया ज्ञापन

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) में विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में की गई भारी वृद्धि और प्रशासनिक अनियमितताओं के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक चले इस प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि फीस में लगातार बढ़ोतरी कर छात्रों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, जबकि डिग्री, माइग्रेशन और परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं में भी कई अनियमितताएं व्याप्त हैं।

जब लंबे समय तक विश्वविद्यालय का कोई अधिकारी छात्रों से मिलने नहीं पहुंचा, तो नाराज कार्यकर्ताओं ने कुलपति के वाहन पर ज्ञापन चस्पा कर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारी हाथों में ‘फीस वृद्धि वापस लो’, ‘छात्रों का शोषण बंद करो’ और काकरोच के पोस्टर लेकर पहुंचे थे। NSUI ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button