मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत: कलेक्टर ने दुर्घटना पर जताई संवेदना, मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख व घायलों को 25-25 हजार की सहायता

दमोह। समन्ना बायपास पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई शेष अन्यघायल है l जिसके बाद जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व, परिवहन, यातायात व एम्बुलेंस दल को मौके पर भेजा। सभी दलों ने राहत व बचाव कार्य तत्परता से संचालित किया।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि घायलों का उपचार प्राथमिकता से किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन परिजनों के साथ है।

प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं घायलों को ₹25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की जा रही है। साथ ही रेडक्रॉस सोसाइटी से भी अतिरिक्त आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।

घटना स्थल पर सड़क सुरक्षा के लिए ज़िग-ज़ैग व्यवस्था की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कलेक्टर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग के माध्यम से ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और रेस ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button