भोपालमध्य प्रदेश

स्पा की आड़ में ‘गंदा खेल’! एमपी नगर में मिलियन वेलनेस पर पुलिस का छापा, सील किया गया सेंटर

स्पा की आड़ में ‘गंदा खेल’! एमपी नगर में मिलियन वेलनेस पर पुलिस का छापा, सील किया गया सेंटर

भोपाल, यश भारत। राजधानी के पॉश और वीआईपी इलाके एमपी नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की भारी टीम ने मिलियन वेलनेस स्पा सेंटर पर अचानक धावा बोल दिया। मसाज और वेलनेस के नाम पर चल रहे इस सेंटर के खिलाफ पुलिस को लगातार संदिग्ध और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी तैयारी के साथ दबिश दी और जांच के बाद स्पा सेंटर को ऑन द स्पॉट सील कर दिया।

एमपी नगर थाना पुलिस की अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा सेंटर के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद महिला व पुरुष कर्मचारियों के साथ-साथ वहां आए ग्राहकों से भी कड़ी पूछताछ की। चेकिंग के दौरान सेंटर के अंदर संदिग्ध व्यवस्थाएं और नियमों की धज्जियां उड़ती पाई गईं। पुलिस ने मौके से कई अहम दस्तावेज और सबूत जब्त किए हैं, जो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि स्पा की आड़ में कुछ और ही खेल चल रहा था।

कार्रवाई के बाद अब पुलिस का पूरा फोकस स्पा सेंटर के संचालक और मैनेजर पर है। पुलिस यह खंगाल रही है कि यह सेंटर किस लाइसेंस पर चलाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का साफ कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संचालक के खिलाफ कड़ी धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

एमपी नगर पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद शहर भर के स्पा सेंटर संचालकों में खौफ का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में किसी भी तरह का अवैध काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमपी नगर और आसपास के अन्य स्पा सेंटरों की भी सीक्रेट मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है, और जल्द ही अन्य स्थानों पर भी पुलिस का बड़ा चाबुक चल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button