भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन, 200 मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

Grand celebration of Meritorious Student Award 2026 in Bhopal, 200 meritorious students honoured

भोपाल में मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन, 200 मेधावी छात्र छात्राएं सम्मानित

भोपाल यश भारत। दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पार्षद वीनू सक्सेना द्वारा मेरिटोरियस स्टूडेंट अवार्ड 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 200 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर परम पूज्य सुदेश शांडिल्य महाराज एवं पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा और लगन पैदा करते हैं। वहीं सुदेश शांडिल्य महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज के मेधावी छात्र ही देश का भविष्य हैं और समाज निर्माण में शिक्षा की भूमिका सर्वोपरि है। पार्षद वीनू सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान करना उनका संकल्प है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करने और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button