मुसाफिरों को रेलवे की सौगात, त्योहारों में कटनी होकर चलेगी स्पेशल टे्रनें, मिलेगा फायदा

कटनी, यशभारत। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान बढऩे वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने रीवा और डॉ अंबेडकर नगर के बीच 12 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का ठहराव कटनी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा। गाड़ी संख्या 01710 रीवा डॉ अंबेडकर नगर स्पेशल 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रीवा से रात 10.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डॉ अंबेडकर नगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01709 प्रत्येक रविवार को 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रात 9.20 बजे डॉ अंबेडकर नगर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.30 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति रीवा और 02192 रीवा रानी कमलापति के 4-4 फेरे होंगे। ट्रेन 17, 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। रानी कमलापति से यह रात 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। वापसी में रीवा से दोपहर 12.30 बजे चलकर रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना पर रुकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक सोमवार से शुक्रवार चलेगी। वापसी में 01668 दानापुर रानी कमलापति 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार शनिवार चलेगी। दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे होंगे। ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, डीडीयू, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।







