गोपालक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ करेंगे शाह , सहकार से समृद्धि के संकल्प को बढ़ावा

गोपालक सम्मेलन का भव्य शुभारंभ करेंगे शाह , सहकार से समृद्धि के संकल्प को बढ़ावा
भोपाल यश भारत। सहकार से समृद्धि के संकल्प को समर्पित भव्य गोपालक सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ हो गया है। सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगें जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। दोनों नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस सम्मेलन में प्रदेश के गोपालकों और डेयरी किसानों से जुड़े मुद्दों तथा सहकारिता के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों और गोपालकों को सहकारिता के माध्यम से अधिक सशक्त बनाना तथा उन्हें संगठित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासों को गति देना है। कार्यक्रम में सहकार से समृद्धि के विजन को गांव गांव तक पहुंचाने और डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में जोर गोपालक सम्मेलन में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों किसानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों की सहभागिता देखने को मिल रही है। सम्मेलन के माध्यम से गोपालकों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और सहकारी मॉडल के जरिए किसानों को लाभ पहुंचाने पर फोकस किया जाएगा । कार्यक्रम को लेकर गोपालकों में भी उत्साह दिखाई दे रहा है। सम्मेलन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और डेयरी क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम से सहकारिता और पशुपालन क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी मिलने की उम्मीद है।







