जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संरक्षा पश्चिम मध्य रेलवे की प्राथमिकता: महाप्रबंधक रेल अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जबलपुर यशभारत । पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में सेफ्टी तथा तीनों मंडलों में चलाये जा रहे विशेष संरक्षा सम्बन्धी अभियानों, पंक्चुवेलिटी, रेलगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन पर जोर देने पर बात हुई। इसके साथ ही अधोसरंचनात्मक कार्यों की समीक्षा, रेल मदद, माल ढुलाई से आय की वृद्धि, रिवेन्यू एवं कैपेक्स (कैपिटल एक्सपेंडीचर) जैसे अनेक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेलवे में चल रही रेल परियोजनाओं और अन्‍य विकासात्‍मक अधोसरंचना कार्यों पर विस्‍तार से चर्चा की साथ ही निर्माण कार्यो में तेजी लाने और समयसीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षा पश्चिम मध्य रेलवे की प्राथमिकता हैं। उन्होंने ने संरक्षा एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संरक्षा से सम्बंधित सुधारों को योजनाबद्ध तरीके से पालन करने हेतु निर्देशित किया।
ट्रेनों की स्पीड सबंधी कार्यों पर दिया गया जोर
साथ ही रेलपथों, वेल्‍डों के अनुरक्षण मानकों को बेहतर बनाने तथा मानसून के तहत संरक्षा के मानकों के दिशा-निर्देशों को पालन सुनिश्चित करने जैसे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेलगाड़ियों की पंक्चुअलिटी मॉनिटर करने, एवं ट्रेनों की स्पीड सबंधी कार्यों तथा सेफ्टी पर जोर देने की बात कही। उन्‍होंने मंडलों को निर्देश दिए कि वे रेलगाड़ियों के सुरक्षित परिचालन के लिए संरक्षा अभियानों का अनुपालन सुनिश्चित करें और जहां भी जरूरी हो वहां कर्मचारियों को परामर्श दें। उन्‍होंने कहा कि सिग्‍नलों, रेल फ्रेक्‍चरों और रेल वेल्‍डों की व्‍यापक निगरानी की जानी चाहिए।
यह रहे उपस्थित
इस बैठक में अपर महाप्रबंधक प्रमोद कुमार खत्री एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श गुरिंदर मोहन सिंह, सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।इसके आलावा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button