भोपालमध्य प्रदेश

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

कमरे से नहीं मिला सुसाइड नोट; पुलिस प्रेम प्रसंग और परीक्षा के तनाव सहित कई पहलुओं पर कर रही जांच

भोपाल,यशभारत। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र अंतर्गत कजलीखेड़ा इलाके में शुक्रवार सुबह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही 25 वर्षीय एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कजलीखेड़ा निवासी प्रियंका धोरे (25) पुत्री घनश्याम धोरे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। प्रियंका चार बहनों में सबसे बड़ी थी और उस पर भविष्य को लेकर काफी जिम्मेदारी थी। शुक्रवार सुबह जब परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और वह घर में अकेली थी, तभी उसने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजन घर लौटे तो घटना का पता चला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस प्रेम प्रसंग, परीक्षा का मानसिक तनाव और पारिवारिक वजहों सहित अन्य सभी संभावित एंगल्स पर बारीकी से जांच कर रही है। परिजनों और सहेलियों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button