जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

भूलेख पोर्टल अपडेट के चलते एक सप्ताह से राजस्व कार्य ठप, लोगों को हो रही परेशानी

जबलपुर, यश भारत

भूलेख पोर्टल अपडेट के चलते एक सप्ताह से राजस्व कार्य ठप, लोगों को हो रही परेशानी

जबलपुर, यश भारत।मध्यप्रदेश में ‘वेब जीआईएस 2.0’ पोर्टल पर अपडेशन और कृषि वर्ष परिवर्तन के चलते एमपी भूलेख पोर्टल की सेवाएं 31 मार्च रात 10 बजे से 8 अप्रैल 2026 सुबह 9 बजे तक बंद कर दी गई हैं। इसके कारण प्रदेशभर में भू-राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। खसरा खतौनी की नकल, जमीन का नक्शा, नामांतरण, बंटवारा और रजिस्ट्री जैसे जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। जबलपुर सहित अन्य जिलों में तहसील कार्यालयों के बाहर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ग्रामीण और किसान दूर-दराज से अपने काम के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

नहीं निकल रहे खसरे
खासतौर पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से होने वाले कार्य पूरी तरह ठप हैं, जिससे आम नागरिकों के साथ साथ सेवा प्रदाताओं को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नामांतरण की प्रक्रिया रुकने से जमीन की रजिस्ट्री भी प्रभावित हो रही है। कई मामलों में दस्तावेज तैयार होने के बावजूद आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही।
8 अप्रैल से मिलेगी राहत
राजस्व विभाग के अनुसार यह असुविधा पोर्टल के तकनीकी उन्नयन और बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों का कहना है कि 8 अप्रैल के बाद सेवाएं पुनः शुरू होते ही कार्यों में तेजी लाई जाएगी। फिलहाल, पोर्टल बंद रहने से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button