अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा रातीबड़ थाना, आज मिलेगा ISO सर्टिफिकेट

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा रातीबड़ थाना, आज मिलेगा ISO सर्टिफिकेट
कमिश्नर संजय कुमार और ISO की टीम दोपहर 3 बजे थाने को करेंगे प्रमाणित
कार्यप्रणाली और जन-सुविधाओं में हुआ बड़ा सुधार
भोपाल, यशभारत। राजधानी की पुलिसिंग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जाएगा। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना रातीबड़ को अब ISO सर्टिफाइड (ISO 9001:2015) थाना घोषित किया जा रहा है। आज दोपहर 3:00 बजे एक विशेष गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और ISO की ऑडिट टीम थाने को यह प्रमाण पत्र सौंपेगी।
इन मापदंडों पर मिली सफलता
थाना रातीबड़ को यह उपलब्धि उसकी आधुनिक कार्यप्रणाली, सुव्यवस्थित रिकॉर्ड कीपिंग और त्वरित जन-सुनवाई के आधार पर दी जा रही है। ऑडिट के दौरान टीम ने थाने के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, शस्त्रागार के रख-रखाव, कंप्यूटर कक्ष और फरियादियों के बैठने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया था।
जनता को क्या होगा लाभ?
ISO सर्टिफिकेशन का सीधा अर्थ है कि अब थाना रातीबड़ में होने वाली हर प्रक्रिया एक तय मानक के तहत होगी। इससे न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए एक पारदर्शी और मित्रवत वातावरण मिलेगा।







