भोपाल

राहुल गांधी क्या बोलते हैं खुद को नहीं पता – मुख्यमंत्री  • आपातकाल को लेकर भोपाल में महिला संसद का आयोजन किया गया

राहुल गांधी क्या बोलते हैं खुद को नहीं पता – मुख्यमंत्री

• आपातकाल को लेकर भोपाल में महिला संसद का आयोजन किया गया

भोपाल यशभारत। राहुल गांधी सांसद में टीशर्ट पहनते हैं और क्या बोलते हैं उन्हें खुद को नहीं होता है। वे सर्जिकल स्ट्र्राइक हो या फिर एयर स्ट्राइक उसका सबूत मांगते हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री के बारे में राहुल ने जो कहा वो देश का अपमान है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को आयोजित महिला संसद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के नवागत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व अध्यक्ष बीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, मंत्री सावित्री ठाकुर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारालिया, महापौर मालती राय भी मौजूद थींं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने मॉक पार्लियामेंट में मौजूद महिला सदस्यों से बात की। इस दौरान आपात काल की सबसे दर्दनाक बात पूछी। इस पर नूतन कॉलेेज की छात्रा ने कहा कि आपात काल में देश की सबसे बड़ी नेता को चुनाव लडऩे से ही रोक दिया गया। न्यायालय ने भी माना कि चुनाव जीतने के लिए इंदिरा गांधी ने शासकीय तंत्र का उपयोग किया ।

प्रशासनिक पदों पर महिलाओं को बैठाया है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सभी मुख्य पदों पर महिलाओं को बैठाया है। अधिकांश जिलों में महिला अधिकारी कमान संभाल रही हैं। भाजपा की विचारधारा है कि महिलाओं को सम्मान दिया जाए। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस नाम क्यों रखा, क्योंकि दूसरा नाम ही नहीं मिला। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों ने बनाई थी। पार्लियामेंट का वस्त्र कुर्ता पजामा है, लेकिन राहुल टी शर्ट पर ही आते हैं।

जिस देश में महिलाओं को सम्मान मिला वे देश आगे

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को सम्मान मिला वे देश आगे हैं। देश के प्रधानमत्री ने महिलाओं को आरक्षण की बात करके महिलाओं के भारत उन देशों में शामिल हो जाएगा, जहां महिला प्रतिनिधिनित्व करती हैं।

आपात काल ने लोकतंत्र को कुचलने क काम किया

भाजपा के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि आपातकाल लागू किया गया जिसके कारण लोकतंत्र का अपमान हुआ। अटल और लाल कृष्ण आडवाणी जैसे लोगों को जेल भेजा गया। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया। उन्होंने इंदिरा गांधी को लेकर कहा कि जिस महिला का देश सम्मान करता था उन्होंने सम्मान को कुचल दिया। भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का सम्मान पूरा रहेगा।

संविधान का संशोधन कर आपातकाल लागू किया

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि पचास वर्ष पहले एक कानून पारित करके संविधान का संशोधन किया गया व आपातकाल लागू किया गया। इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थी न्यायालय ने भी माना था कि सरकार के तंत्र का दुरुपयोग किया, इसलिए छह वर्ष के लिए चुनाव लडऩे से प्रतिबंधित कर दिया गया। संविधान की व्यवस्था भी है। बाबा साहब ने जिस संविधान का निमाण किया उसे ही बदलकर लोकतंत्र की हत्या की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button