जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा कार्यकर्ता ने नेत्री के साथ किया दुराचार, सिविल लाईन थाने में दर्ज हुई एफआईआर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबलपुर। भाजपा कार्यकर्ता ने एक शादीशुदा महिला को कोल्ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया इसके बाद उसके दुष्कर्म किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता लगातार महिला को धमकाते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बताया जाता है कि पीडि़ता भी भाजपा कार्यकर्ता है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाईन थाने में जीसीएफ स्टेट पनेहरा पेट्रोल पम्प के पीछे रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भाजपा कार्यकर्ता है। संदीप गौड पिता लक्ष्मण प्रसाद गौड निवासी रादुविवि क्वाटर गली न. 10. थाना सिविल लाईन से वर्ष 2021 में पार्टी के दौरान मिली थी, वह भी भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रह चुका है। संदीप गौड ने 2021 को मुझे अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था जहां उसके अलावा कोई नहीं था। संदीप गौड ने मुझे नाश्ता और कोल्ड्रिग्स पिलाया, जिसमें कोई नशीली चीज थी, जिसे पीकर में बेहोश हो गई। इस दौरान संदीप ने मेरे साथ रेप किया। जब उसे होश आया तो संदीप ने धमकाया की अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा और तुझे बदनाम कर दूंगा। इसके बाद से संदीप लगातार डरा धमका कर उसके साथ रेप करता रहा।

5/5 - (3 votes)

Related Articles

Back to top button