सोनम वांगचुक से मिले राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, संघर्ष को बताया देश की अमूल्य धरोहर
मेरे लिए सोनम और गीतांजलि मेरे परिवार की तरह हैं-विवेक तन्खा

नई दिल्ली, यशभारत। राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने शुक्रवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे पर्यावरण एवं शिक्षा कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मुलाकात के बाद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि “आज सोनम वांगचुक जी से मुलाकात हुई। वे इस देश के सच्चे योद्धा हैं। देशहित में उनके संघर्ष का हम सभी सम्मान करते हैं।” उन्होंने आगे लिखा कि देश के लिए सोनम वांगचुक का जीवित रहना अत्यंत आवश्यक है। उनका जीवन, उनके विचार और उनका संघर्ष देश की अमूल्य धरोहर हैं।
तन्खा ने ईश्वर से सोनम वांगचुक के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पित ऐसे व्यक्तित्व का स्वस्थ रहना देशहित में बेहद जरूरी है।







