जबलपुरमध्य प्रदेश

स्कूलों के बाहर तंबाकू बेचने वालों पर पुलिस का शिकंजा,देखे वीडियो….

एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने की कार्रवाई

जबलपुर, यशभारत। प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे “नशे से दूरी” अभियान के तहत जबलपुर पुलिस ने स्कूलों और कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने बेलबाग पुलिस एवं नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कई पान गुमटियों पर दबिश दी।

कार्रवाई की शुरुआत बेलबाग स्थित स्कूल के समीप से की गई, जहां पान टपरों की जांच कर तंबाकू, गुटखा और अन्य प्रतिबंधित उत्पाद जब्त किए गए। इसके बाद टीम बाई का बगीचा स्थित शासकीय स्कूल पहुंची, जहां स्कूल परिसर के आसपास संचालित गुमटियों की तलाशी लेकर गुटखा, तंबाकू और पाउच जब्त किए गए। मौके पर ही गुमटी संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।

अभियान के दौरान एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे की लत से बचाना पुलिस और समाज की साझा जिम्मेदारी है।

एडिशनल एसपी ने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार स्कूल और कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं अन्य नशीले उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button