जबलपुरमध्य प्रदेश

रंगदारी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अवैध पिस्टल भी बरामद,देखे वीडियो..

फरार साथी की तलाश जारी

जबलपुर, यशभारत।.रांझी पुलिस ने रंगदारी और हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश मोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को गांधी चौक में मोनू शुक्ला ने अपने साथी विवेक कोल के साथ मिलकर एक किराना व्यापारी से अवैध वसूली का दबाव बनाया था। विरोध करने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर क्षेत्र में भय का माहौल बना दिया और मौके से फरार हो गए थे।

 

गिरफ्तारी के बाद रांझी पुलिस आरोपी को उसी गांधी चौक क्षेत्र में लेकर पहुंची, जहां वारदात हुई थी। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसका जुलूस निकालकर अपराधियों को सख्त संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि मोनू शुक्ला के खिलाफ विभिन्न थानों में 10 से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button