जबलपुर
राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, डीआईजी टीके विद्यार्थी ने किया मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

सुबह 9 बजे तक जिले में 13.50 प्रतिशत मतदान
जबलपुर,यशभारत। लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान जबलपुर जिले में शुरू हो गया है। राज्यसभा संासद विवेक कृष्ण तन्खा ने सुबह 9 बजे आर्य कन्या शाला,नेपियर टॉउन स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। गुरूवार को डीआईजी टीके विद्यार्थी ने भी वोट देकर लोकतंत्र के पर्व में शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जानकारी के अनुसार जबलपुर जिले में सुबह 9 बजे तक करीब 13.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
०००००००००००००