राहुल गांधी ने किसानों के साथ की धान की रोपाई : खेतों में चलाया ट्रैक्टर

whatsapp image 2023 07 08 at 75959 am 1688784423

दिल्ली से शिमला जाते वक्त सोनीपत के मदीना गांव में रुके

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

whatsapp image 2023 07 08 at 80606 am 1688784414

राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। सुबह 6.40 बजे वह सोनीपत पहुंचे। यहां अचानक उन्होंने मदीना गांव में किसानों को खेतों की जुताई-रोपाई करते देखा तो अचानक अपना काफिला रुकवा लिया। इसके बाद वह किसानों के बीच खेत में पहुंच गए। करीब 2 घंटे बाद 8.40 पर राहुल सोनीपत से शिमला के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां पहुंचे।  विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं

Rate this post