भोपालमध्य प्रदेश

भर्ती परीक्षाओं में अव्यवस्था पर उठे सवाल , जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा सर्वर फेल से लाखों अभ्यर्थी परेशान

भर्ती परीक्षाओं में अव्यवस्था पर उठे सवाल , जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा सर्वर फेल  से लाखों अभ्यर्थी परेशान

भोपाल यश भारत। मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के संचालन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल प्रहरी एवं वन रक्षक भर्ती परीक्षा सर्वर फेल होने के कारण  लाखों अभ्यर्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस घटना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठी है। बताया गया है कि अभ्यर्थी महीनों तक परीक्षा की तैयारी करते हैं कोचिंग और अध्ययन सामग्री पर खर्च करते हैं तथा दूर दराज़ क्षेत्रों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचते हैं। इसके बावजूद तकनीकी खामियों के कारण परीक्षा रद्द होना युवाओं के लिए मानसिक आर्थिक और समय संबंधी नुकसान का कारण बन रहा है। भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार देरी परीक्षा स्थगन पेपर लीक और सर्वर फेल जैसी घटनाओं से युवाओं का भरोसा कमजोर पड़ रहा है। इसे प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर गंभीर लापरवाही बताते हुए सरकार से परीक्षा रद्द होने के कारणों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा प्रभावित अभ्यर्थियों के हित में जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित कर पारदर्शी सुरक्षित और त्रुटिरहित परीक्षा आयोजित करने की मांग भी की गई है। भर्ती प्रक्रियाओं में विश्वास बहाल करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button