भोपाल

शिविर में दी पक्षियों, तितलियों की प्रजातियों की जानकारी 

शिविर में दी पक्षियों, तितलियों की प्रजातियों की जानकारी 
– वन्यजीव सप्ताह के तहत वन विहार में किया गया आयोजन 

भोपाल यशभारत।  वन्यजीव सप्ताह के तहत पक्षी अवलोकन व तितली अवलोकन शिविर का आयोजन वन विहार में कि गया। दो दिवसीय शिविर में ७० प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुकव्रार को विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव विषय पर मेंहदी व पॉम पेंटिंग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पक्षी अवलोकन शिविर में यूथ हॉस्टल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थाओं के कुल 70 प्रतिभागियों ने पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के दर्शन किए। इनमें लिटिल कार्मोरेंट, इंडियन रॉबिन, गोल्डन ओरियोल, सिल्वर बिल मुनिया, स्माल मिनिवेट, ग्रे हेरॉन, पैराडाइस फ्लाईकैचर, ब्रॉन्ज विंग जकाना आदि शामिल थे। तितलियों में कॉमन ग्रास यलो, कॉमन क्रो, प्लेन टाइगर, कॉमन सरूलीन को देखकर प्रतिभागी उत्साहित हो उठे।

संचालक वन विहार विजय कुमार, स्रोत व्यक्ति के रूप में डॉ. सुदेश वाघमारे, सेनि उप वनसंरक्षक, एके खरे, सनि उप वन संरक्षक, डॉ. संगीता राजगीर, मो. खालिक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक वन विहार डॉ. रूही हक ने किया।
विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए क्ले मॉडलिंग (कक्षा 6 से 8), पेपर क्राफ्ट (कक्षा 3 से 5), स्टोन (पेपर वेट) पेंटिंग (कक्षा 9 से 12) सृजनात्मक कार्यशाला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के कुल 62 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्र-छात्राओं को विषय-विशेषज्ञ विनय सप्रे एवं संजय सोनकेशरिया ने रंगीन कागज से विभिन्न पक्षी, तितलियों एवं फूलों की आकृतियों बनाना सिखाया तथा अरविन्द अनुपम, मूर्तिकार क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय ने क्ले मॉडलिंग से विद्यार्थियों को अजगर बनाना भी सिखाया। साथ ही सुश्री पल्लवी ताम्रकर ने विद्यार्थियों को स्टोन पेंटिंग बनाना सिखाया।

राज्य स्तरीय वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में नारायण व्यास, सदस्य म.प्र. राज्य वन्यप्राणी बोर्ड द्वारा वन्यजीवों के डाक टिकटों के कवर प्रदर्शित किए गए, जिन्हें कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने काफी सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button