जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग -जुए की हार नहीं हुई बर्दाश्त , चाकू मारकर कर दी हत्या 

IMG 20250525 WA0049जबलपुर यश भारत। सिविल लाइन थाना अंतर्गत चाकू बाजी के चलते मर्डर की सूचना सामने आई है जिसमें की जुए में हार के चलते एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दी जिसके बाद युवक की मौत हो गई। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक कोल, उम्र लगभग 22 से 24 वर्ष को सोनू कोल, उम्र लगभग 20 वर्ष ने बन कंपनी खेरमाई मंदिर के पीछे गणेश मंदिर के पास चाकू मार दी जिसके बाद अभिषेक की स्थिति गंभीर हो गई और कुछ देर बाद उसकी मौत भी हो गई। मामला जुए के पैसों से संबंधित है जहां सोनू अभिषेक से जुए में पैसे हार गया था इसी बात का बदला लेने सोनू ने अभिषेक को जांघ के नीचे चाकू मार दिया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button