न्यू मार्केट में तीन घंटे चला अतिक्रमण विरोधी अभियान सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाए हॉकर्स दुकानदारों के कब्जे, प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

न्यू मार्केट में तीन घंटे चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
सड़क और सार्वजनिक स्थानों से हटाए हॉकर्स दुकानदारों के कब्जे, प्रशासन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
भोपाल, यश भारत। न्यू मार्केट क्षेत्र में मंगलवार को नगर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी कब्जे हटाए। कार्रवाई शाम 4 बजे से 7 बजे तक करीब तीन घंटे चली। इस दौरान सड़क किनारे दुकानें लगाने वाले हॉकर्स और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण निरोधक कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों और आसपास के हिस्सों में अव्यवस्थित तरीके से लगाए गए ठेले सामान और अन्य अस्थायी कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे। वहीं अतिक्रमण अमले ने मौके पर पहुंचकर कब्जे हटाने की कार्रवाई की। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य न्यू मार्केट क्षेत्र में सड़क और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना बताया गया। अधिकारियों ने आगे भी आवश्यकता के अनुसार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।







