कटनी

कल निकाली जाएगी कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा, जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मधई मंदिर पहुंचेगी यात्रा

कटनी, यशभारत। शहर में कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा कल 24 अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और उपनगरीय क्षेत्रों से आने वाली उपयात्राएं भी इसमें शामिल होंगी। सामाजिक संस्थाओं और संगठनों ने बढ़ चढक़र रुचि ली है। पूर्व विधायक एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरिराज किशोर पोद्दार लगातार यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं। जानकारी के मुताबिक यात्रा जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 1 बजे शुरू होगी, जिसका समापन पूजन अर्चन के साथ मधई मंदिर में होगा। यात्रा आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गहोई धर्मशाला, गणेश जी मंदिरए, झण्डा बाजार, सराफा बाजार, सुभाष चौक, दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर से होते हुए मधई मंदिर पहुंचेगी। यात्रा की तैयारियों में आरएसएस के विभाग संघ चालक विपिन तिवारी, महाकौशल प्रांत मंत्री दयाशंकर कनकने, कैलाश मानसरोवर मुक्ति संकल्प यात्रा के संयोजक गायत्री परिवार के प्रमुख वरिष्ठ सदस्य जगदीश सिंह भदोरिया, भारत तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष रामदयाल गुप्ता, रवि उरमालिया, कैलाश असाटी, राजेश बनवारी, बच्चू निषाद, प्रदीप गौतम, अर्पित पोद्दार, अभय कनकने सहित पूरी टीम जुटी हुई है। पूर्व विधायक गिरिराज किशोर पोद्दार ने बताया कि कि जैसे सनातन के लिए राम मंदिर का मुद्दा महत्वपूर्ण था, वैसे ही कैलाश मानसरोवर मुक्ति का मुद्दा हमारे लिए अत्यंत महत्व का है। जिसके लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button